
Dhamma Tapovana2
अतिरिक्त जानकारीVipassana Long Course Center -- Dhamma Tapovana
P.O. Box 6, Igatpuri 422 403, Maharashtra, India
Email: [email protected]
Phone: [91](02553) 244076, 244086, 8484834837, 8484837835, 8484839837, 8484831835
Whatsapp: +91 8956297221
कृप्या शिविर में आवेदन करने केलिए यहाँ क्लिक करे -schedule.vridhamma.org
Filters
दस दिवसीय और अन्य शिविरे
20 courses
Course types
सभी शिविर पूर्णतया दान के आधारपर चलते है. सभी खर्च उनके दानसे पूर्ण होते है, जो शिविर पूर्ण करके विपश्यना का लाभ अनुभव करनेपर दूसरोंको यही मौका देना चाहते है. आचार्य अथवा सहायक आचार्य कोई मुहफ्जा नहीं पाते; वह तथा शिविर में सेवा देनेवाले सेवक अपना समय स्वेच्छापूर्ण रूपसे देते है. इस प्रकार विपश्यना व्यावसायिकरण से मुक्त रूप में दी जाती है.
पुराने साधक याने वो, जिन्होनें स. ना. गोयन्काजी अथवा उनके सहायक आचार्यों के साथ किमान एक १०-दिवसीय शिविर पूर्ण किया है.पूराने साधकों को नीचे दिये गए शिविरों में धम्मसेवा का अवसर प्राप्त हो सकता है.
२० दिवसीय
३० दिवसीय
४५ दिवसीय
६० दिवसीय
६० दिवसीय शिविर केवल धम्मसेवा में जुड़ें साधकों के लिए और सहायक आचार्यों के लिए है, जिन्होंने कम से कम दो ४५ दिवसीय शिविर किये है; और किमान ५ साल से दैनिक साधना का अभ्यास (दिनमें २ घंटे) कर रहे हैं; जीवहत्या से विरत है; अब्रम्हचर्य से विरत है; नशे के सेवन से विरत है; और बाकी शीलोंका पालन अपनी क्षमतानुसार किमान १ सालसे कर रहे हैं तथा पिछले दीर्घ शिविर के बाद ६ महि्ने का अन्तराल हुआ है; दीर्घ शिविर और अन्य किसी शिविरमें १० दिनका अन्तराल हुआ है. यह शिविर केवल सहायक आचार्य और धम्मसेवामें गहराई से संलिप्त साधकों के लिए ही है.
एक-दिवसीय
एक्जीक्यूटिव कोर्स
अधिकारियों के लिए १० दिवसीय शिविर खास तौर से कार्यकारी और प्रशासकीय अधिकारीयों के लिए विपश्यना साधना के परिचयात्मक शिविर है, जिनमें यह साधना हर दिन क्रमशः सिखायी जाती है. अधिक जानकारी के लिए कृपया अधिकारियोंके शिविर की वेबसाइट. देखें. यह शिविर श्याम के २ - ४ बजे पंजीकरण और निर्देश के बाद शुरू होती है. उसके बाद १० पूर्ण दिन साधना होती है. शिविर ११वे दिन सुबह ७.३० बजे समाप्त होते है.
सतिपठ्ठान सुत्त
सतिपठ्ठान सुत्त शिविर के लिये १० दिवसिय शिविर जैसी ही समय-सारिणी और अनुशासन-संहिता होती है. इनमें यह अंतर है की टैंप किये हुए श्यामके प्रवचनो में सतिपठ्ठान सुत्तका गौर से अभ्यास किया जाता है. यह प्रमुख पाठ है जिसमें विपश्यनाकी तकनीक सुव्यवस्थित रूप से समझायी गयी है. यह शिविर उन पुराने साधकों के लिए खुले हैं जिन्होने कम से कम तीन १०-दिवसीय शिविर पूरें किये है, पिछले १०-दिवसीय शिविर के बाद अन्य कोई साधना पद्धती का अभ्यास नही किया है, विपश्यना की तकनीक का कम से कम १ साल अभ्यास किया है और जो दैनंदिन जीवन में पंचशील का पालन करने की कोशिश कर रहे हैं.
सेवा कालावधि
केंद्र की देखभाल, निर्माण, घरेलु और बागबानी जैसे विविध कार्यक्रमों के लिए सेवा कालावधि अलग किया हैं. सभी पुराने साधकों का भाग लेने के लिए स्वागत है. दैनिक कार्यक्रम में ३ सामुहिक साधना और सुबह - दोपहर का कामकाज का कालावधि संमिलित रहेगा. चुनिंदा श्यामों को टैंप किये हुए विशेष प्रवचन लगाये जायेंगें जो स. ना. गोयंकाजी ने पुराने साधकों के लिए दिये हैं.